सांसद जी ने भाजपा से Break Up कर लिया...
बंगाल में बैरकपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह वही हैं जो संसद में दहाड़ते हुए ममता सरकार को पानी पी पीकर कोसते थे अब वही अर्जुन सिंह TMC के साथ रिश्ता जोड़ रहे हैं. हालाँकि राजनीति में ऐसा होना स्वाभाविक है जहां नेताजी लोग मतदाता के आदेश को ताक पर रखते हुए दल बदलते रहते हैं.
इसमें देखना यह ज़रूरी है कि अपनी पार्टी द्वारा चल रहे अयाराम - गयाराम कार्यक्रम द्वारा शामिल अर्जुन सिंह, बाबूल सु्प्रियो और मुकुल रॉय अथवा अन्य प्रदेशों में पार्टी छोड़ जाने वाले नेताओं के क्रिया कलापों से भाजपा कब सीखेगी ?

सिंह साहब का एक विडियो मैंने अभी देखा जिसमें सिंह साहब बंगाल की ममता सरकार के शासन पर हल्ला बोल रहे थे और ममता सरकार को अत्याचारी और चोर की उपाधि दे रहे थे. बताया यह जा रहा है कि अर्जुन सिंह कुछ दिनों से भाजपा से नाराज़ चल रहे थे. अर्जुन सिंह ने बीते दिनों भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर बंगाल में भाजपा नेतृत्व के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि राज्य में समर्पित कार्यकर्ताओं को काम नहीं करने दिया जा रहा है। जिसके फलस्वरूप उन्होंने TMC अर्थात् अपने नईहर जाने का निर्णय लेते हुए भाजपा के साथ Break Up कर लिया है.🚨 #BREAKING l #BJP MP from Barrackpore #ArjunSingh re-joins #TMC@ArjunsinghWB @AITCofficial @BJP4Bengal pic.twitter.com/t7PUHjKUn4
— Pranjal Mishra 🇮🇳 (@PranjalmishraIN) May 22, 2022
इसमें देखना यह ज़रूरी है कि अपनी पार्टी द्वारा चल रहे अयाराम - गयाराम कार्यक्रम द्वारा शामिल अर्जुन सिंह, बाबूल सु्प्रियो और मुकुल रॉय अथवा अन्य प्रदेशों में पार्टी छोड़ जाने वाले नेताओं के क्रिया कलापों से भाजपा कब सीखेगी ?

Comments
Post a Comment